ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग सख्त, बकाएदारों पर कसा शिकंजा

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा जल-कर की बकाया वसूली को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को निगम के राजस्व विभाग अमले ने विभिन्न वार्डों में नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की। इस दौरान बकाया राशि जमा कराने हेतु दबाव बनाते हुए हजारों रुपये की वसूली की गई।

राजस्व विभाग टीम ने सर्वप्रथम वार्ड नंबर 32 में  कपूर चंद शंकर लाल जैन को बकाया राशि जमा कराने नोटिस प्रदान किया। निगम की कार्रवाई के दबाव में उन्होंने ₹66,082 की बकाया राशि चेक के माध्यम से निगम को जमा की। यह वसूली निगम के राजस्व सुधार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसके बाद टीम वार्ड नंबर 60, कातुलबोर्ड क्षेत्र पहुँची। यहाँ  अमित शर्मा से ₹30,229 की नकद राशि वसूल की गई। निगम अमले ने स्पष्ट किया कि लगातार नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर अब कठोर कार्रवाई अनिवार्य होगी।

उधर, वार्ड नंबर 59 में  सुख चंद मार्कण्डेय के घर नल कनेक्शन को विच्छेदित कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि अब ऐसे उपभोक्ता जो लगातार बकाया राशि नहीं जमा कर रहे हैं, उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का नेतृत्व उप राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा के द्वारा किया गया तथा पूरी कार्रवाई राजस्व अधिकारी आरके बोरकर के मार्गदर्शन में संचालित हुई। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों पर अत्याचार करना नहीं, बल्कि व्यवस्थित जलप्रदाय व्यवस्था बनाए रखने हेतु समय पर कर वसूली सुनिश्चित करना है।”

निगम ने बकाएदारों को चेतावनी दी है कि वे जल्द से जल्द अपने बिल का भुगतान करें, अन्यथा आगे भी बड़े पैमाने पर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button