
सूरजपुर : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वाधान में कलेक्टर एवं जिला मिषन संचालक, समग्र शिक्षा, सूरजपुर एस. जयवर्धन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशन में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सूरजपुर में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू के उपस्थिति तथा उनके द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला सूरजपुर के समस्त 06 विकासखण्डों से दिव्यांग छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सूरजपुर के क्रीड़ांगन में खेल-कूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे सभी 06 विकासखण्डों के दिव्यांग विशेष आवष्यकता वाले बच्चों के द्वारा भाग लिया गया। निश्चय ही यह कार्यक्रम विशेष आवष्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा जैसे खेल-कूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निखारने, आत्म सम्मान, सामाजिक कौशल, अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना, जागरूकता फैलाना, समान अवसर प्रदान करना तथा आत्मविश्वास को बेहतर बनाने हेतु यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा।
आयोजित कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तर से चयनित लगभग 100 दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्थिबाधित बच्चों के लिए गोला फेक, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए मिश्रित मोतियों को अलग-अलग करना, मानसिक मंद बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़, सॉफ्ट बाल थ्रो, चित्रकला प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग आयोजन किया गया। इसी प्रकार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल गीत, एकल नृत्य, प्रतियोगिता का आयोजन भी सभी बालक बालिकाओं के लिए किया गया।

आयोजित कार्यक्रमों में क्रमशः गोला फेक, बालक वर्ग में विजय जगत, विकासखण्ड प्रतापपुर, बालिका वर्ग से कुमारी अकांक्षा दास, विकासखण्ड रामानुजनगर, 50 मीटर दौड़, बालक वर्ग में अंकित प्रजापति, विकासखण्ड प्रेमनगर, बालिका वर्ग में कुमारी सरिता सिंह, विकासखण्ड ओड़गी, कुर्सी दौड़ में बालिका वर्ग सरोज राजवाड़े, विकासखण्ड सूरजपुर, बालक वर्ग में सेवन कुमार, विकासखण्ड ओड़गी, जलेबी दौड़ में बालिका वर्ग में कुमारी निर्मला राजवाड़े, विकासखण्ड रामानुजनगर, बालक वर्ग में रूद्र राजवाडे, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर गोला फेक बालक वर्ग में अंकित प्रजापति, वि.ख. प्रेमनगर, बालिका वर्ग में कुमारी निर्मला राजवाड़े,
वि.ख. रामानुजनगर, 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से घरभरन राजवाड़े, सूरजपुर, बालिका वर्ग से कुमारी निर्मला राजवाड़े, रामानुजनगर, कुर्सी दौड़ में बालिका वर्ग से कुमारी प्रियंका सिंह, प्रेमनगर, बालक वर्ग से अंकित प्रजापति, प्रेमनगर, जलेबी दौड़ में बालिका वर्ग से कुमारी पार्वती राजवाड़े, सूरजपुर, बालक वर्ग से धनेष्वर, सूरजपुर इसी प्रकार इन प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान पर गोला फेक बालक वर्ग पंकज सिंह, ओड़गी, बालिका वर्ग से मायावती सिंह, सूरजपुर, 50 मीटर में बालक वर्ग से रूद्र राजवाडे़, सूरजपुर, बालिका वर्ग में भूमिका काषी, भैयाथान, कुर्सी दौड़ में बालिका वर्ग से भगवंती, भैयाथान, बालक वर्ग से घरभरन राजवाड़े, जलेबी दौड़ बालिका वर्ग से कु. काजल, रामानुजनगर ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण विश्व दिव्यांगजन दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, रंगमंच मैदान में मती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग, छ.ग. शासन, विधायक, प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम रायपुर अध्यक्ष, रामसेवक पैकरा, के कर कमलों से सभी प्रथम, द्वितीय एवसं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभनाथ चौबे, सहा.कार्यक्रम समनव्यक (समावेषी शिक्षा), दिनेष कुमार द्विवेदी, सुरविन्द कुमार गुर्जर, सहा.कार्यक्रम समनव्यक, मनोज मण्डल, मनोज साहू, बी.आर.सी., सुमन वर्मा, राधानन्दी, विनोद कुमार यादव, रामाकान्त नर्मदा, किषोर कुमार मुखर्जी, प्रमोद कुमार टण्डन बी.आर.पी. समावेषी शिक्षा, योगेष चन्द्राकर, कु. नीलम पटेल, अल्फरहा खान स्पेशल एजुकेटर, सहदेव राम रवि, बालेन्द्र साहू, जितेन्द्र साहू, दिनेश साहू, पी. गेन्दले, ईष्वर सिंह, बलराम ठाकुर, सुदर्शन सिंह एवं पंचम राम टोप्पो का कार्य सराहनीय रहा।














