ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता — मोहन नगर पुलिस ने नशीली टैबलेट बेचने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाई में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्रतिबंधित दवाइयाँ और नगद रकम भी जप्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कैसे हुई कार्रवाई?
दिनांक 04 दिसंबर 2025 को मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्या होटल के पीछे माल धक्का, दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास दो लोग नशीली गोलियाँ बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और दोनों व्यक्तियों को रंगेहाथ पकड़ा।

क्या-क्या मिला बरामद:

  • आरोपी सुमित जाटव के पास से अल्फाजोलम की 6 पेटियों में 79 टैबलेट एवं ₹200 नगद
  • आरोपी फग्गू उर्फ लक्की यादव के पास से SPASMO-PLUS की 4 पेटियों में 21 कैप्सूल एवं ₹150 नगद
  • पूछताछ में तीसरे आरोपी सुनील तांडी द्वारा टैबलेट खरीदने की बात स्वीकार की गई
  • आरोपियों के कृत्य पर थाना मोहन नगर में धारा 8, 22, 27(a) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • सुमित जाटव, 31 वर्ष, पंचशील नगर
  • फग्गू उर्फ लक्की यादव, 36 वर्ष, सिकोलाभाठा, मोहन नगर
  • सुनील तांडी, 39 वर्ष, साइन नगर

मोहन नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबार पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button