ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़सूरजपुर

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को थाना चांदनी पुलिस ने किया गिरफ्ता

सूरजपुर :  ग्राम सरना थाना रघुनाथनगर बलरामपुर निवासी प्रभावती काशी ने थाना चांदनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.11.2025 को इसका भतीजा फोन कर पूछा कि मौसी मॉ देवकुमारी आपके यहां गई है तब यह बोली कि यहां नहीं आई है। दिनांक 20.11.2025 को बहन के घर नवाटोला आई तो भतीजा बताया कि पिता अशोक रजक मम्मी को मारकर कुआं में डाल दिया है, दिनांक 18.11.2025 के रात्रि में पिता मम्मी को मार रहा था|

छोटा भाई मना किया तो उसको भी मारपीट किए जो घर से बाहर भागकर बाड़ी में छिपकर देख रहा था। मॉ को पिता ने डण्डा व सिलबट्टा से मारपीट कर जान से मारकर कुआं में डालकर पैरा से ढक दिया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना चांदनी में अपराध क्रमांक 66/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने हत्या के फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना चांदनी पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी उड़ीसा से वापस अपने घर आया है जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी अशोक रजक पिता धरम साय उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम नवाटोला माझापारा, थाना चांदनी को पकड़ा गया।

पूछताछ पर उसने बताया कि खाना नहीं बनाने की बात को लेकर आवेश में आकर पत्नी की हत्या कर शव को कुआं में डालकर पैरा से ढकना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा व सिलबट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी चांदनी प्रदीप सिदार, एएसआई क्षेत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक इसित बेहरा, आरक्षक मुकेश साहू, भुनेश्वर पाटले, आलोक सिंह, मंजीत कुमार व रूपदेव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button