ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

कड़ाके की ठंड में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा,सीजी सुपर फ़ास्ट न्युज वेब पोर्टल के संपादक सुरेश गुप्ता ने दी सलाह — “मौसम गंभीर, अपना ख्याल रखें”

दुर्ग :  कड़ाके की ठंड ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ा दिए हैं। लगातार गिरते तापमान के बीच हृदयघात के मामलों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी स्थिति को देखते हुए सीजी सुपर फास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने लोगों को चेताया है। उन्होंने बताया कि उनके समाज में ठंड के दौरान तीन लोगों की हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

सुरेश गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह मौसम बेहद संवेदनशील है और स्वास्थ्य को हल्के में लेना घातक साबित हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि ठंड से बचाव के उपायों को अपनाएँ, शरीर को गर्म रखें, सुबह-शाम की तेज़ हवा से बचें और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

उनका संदेश साफ है— “मौसम सतर्क रहने की मांग कर रहा है। इसलिए सभी लोग अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और सावधानी बरतें। छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए अपना पूरा ख्याल रखें।”
सुरेश गुप्ता ने कहा कि जागरूकता ही इस समय सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने समुदाय से मिलकर एक-दूसरे को जागरूक करने और कमजोर, बुजुर्ग और बीमार लोगों की विशेष देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा — “अपनी ज़िंदगी अनमोल है, इसलिए अपना ख़्याल ज़रूर रखें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button