ब्रेकिंग
वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

फरार वारंटियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 66 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिला पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार सुबह व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 26 स्थायी वारंटी और 40 गिरफ्तारी वारंटी, कुल 66 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सुबह-सुबह हुई कार्रवाई, जिलेभर में दबिश

पुलिस द्वारा यह अभियान 12 दिसंबर 2025 की प्रातः गश्त के दौरान चलाया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी वारंटियों को फिंगरप्रिंट लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन थानों में तामील हुए स्थायी वारंट

स्थायी वारंट की कार्रवाई में थाना दुर्ग से 4, पुरानी भिलाई, जामुल, स्मृति नगर और नंदिनी से 3-3, सुपेला, भिलाई नगर और भिलाई भट्टी से 2-2 तथा कुम्हारी, वैशाली नगर, मोहन नगर और अमलेश्वर से 1-1 वारंट तामील किए गए।

गिरफ्तारी वारंटों की भी बड़ी संख्या में तामील

इसी क्रम में गिरफ्तारी वारंट थाना नेवई से 6, छावनी एवं सुपेला से 5-5, दुर्ग से 4, मोहन नगर से 3, खुर्सीपार, वैशाली नगर, स्मृति नगर, भिलाई भट्टी, रानीतराई, अमलेश्वर एवं अंडा से 2-2 तथा भिलाई नगर, पुलगांव, हुआ मचान और दुर्ग क्षेत्र से 1-1 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान

इस विशेष कार्रवाई में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने बल के साथ शामिल रहे। पूरे अभियान की निगरानी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे कार्रवाई को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा सका।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा, ताकि कानून का भय बना रहे और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button