ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

आयुक्त का सुबह-सुबह निरीक्षण, शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग : नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सुबह अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। तड़के सुबह शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान आयुक्त  अग्रवाल ने सड़क, नालियों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य क्षेत्रों की साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी, कचरा एकत्र होने और समय पर उठाव न होने की शिकायतें मिलीं। इस पर आयुक्त ने संबंधित  कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई करने और निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने रास्तों के किनारे जमा झाड़ियों को काटने, नालियों की नियमित सफाई कराने और मुख्य मार्गों पर गंदगी न होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने टीम को यह भी कहा कि जिन वार्डों में शिकायतें अधिक मिलती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।इसके साथ ही आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मालवीय नगर क्षेत्र दीपक नगर में सड़क किनारे दुकानों के साइन बोर्ड एवं आसपास साइन बोर्ड निकलवाने के निर्देश।

और भीड़भाड़ वाले स्थानों स्टेशन रोड ग्रीन चौक क्षेत्र में सड़क किनारे ठेलो को हटवाने के निर्देश ओर स्वच्छता बनाए रखने के लिए दुकानदारों व आस-पास के व्यवसायियों को भी जागरूक किया साथ ही गन्दगी करने वालो से जुर्माना वसूल करने के निर्देश। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है।

इस अलावा उन्होंने शीतला तालाब कसारीडीह,गोंडवाना भवन का भी निरीक्षण किया।इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी, उपअभियंता  अर्पणा मिश्रा,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,राहुल सहित वार्ड सफाई दरोगा,सुपर वाइजर के अलावा अतिक्रमण टीम मौजूद रहें।

निरीक्षण के अंत में आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य नियमित रूप से मॉनिटर किया जाए और जहां भी गड़बड़ी मिले, वहाँ तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button