ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में राइस मिल हादसा: चिमनी गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर

डोंगरगढ़ | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। महाराजपुर स्थित श्री जय गुरुदेव राइस मिल परिसर में बनी भारी-भरकम चिमनी अचानक भरभराकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि चिमनी का वजन करीब 75 क्विंटल था, जिससे गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय चिमनी के आसपास लगभग 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान मुकेश कंवर, निवासी ग्राम मोतीपुर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रमेश कंवर (ग्राम मोतीपुर) और दया गोंड (ग्राम गोपालपुर) शामिल हैं। दोनों को तत्काल राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही चिचोला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक तौर पर चिमनी पर अत्यधिक लोड होना हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी भी कुछ मजदूरों के धान के ढेर में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button