ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, उताई टेम्पो स्टैंड पर स्व. हेमचंद यादव चौक को मंजूरी

दुर्ग |  नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर  अलका बाघमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित सभी एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान शहर के विकास से जुड़े कई अहम एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

पेवर ब्लॉक कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती

महापौर अलका बाघमार ने सभी पेवर ब्लॉक निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच करने के सख्त निर्देश दिए।त्रुटिवश वार्ड 19 जवाहर नगर में नाला तक किए जा रहे पेवर ब्लॉक कार्य को वार्ड 18 में स्थानांतरित कर कार्य कराने की स्वीकृति दी गई।

उताई टेम्पो स्टैंड होगा स्व. हेमचंद यादव चौक

मेधगंगा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए उताई टेम्पो स्टैंड एवं सौंदर्यीकरण कार्य को हरी झंडी दी गई।

अब डायनासोर चौक का नाम बदलकर स्व. हेमचंद यादव चौक किया जाएगा, जहां 12 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।प्रतिमा निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी मेधगंगा ग्रुप की रहेगी।

अन्य प्रमुख विकास कार्यों को मिली मंजूरी

अधोसंरचना मद अंतर्गत सिकोला भाठा नाला निर्माण कार्य,कामकाजी महिला छात्रावास के रिनोवेशन कार्य को स्वीकृति,न्यू आदर्श नगर के पेवर ब्लॉक कार्य का स्थल परिवर्तन कर वार्ड 52 शीतला मंदिर के पास, मयूरी हाइट्स व फॉर्च्यून टॉवर के समीप बोरसी क्षेत्र में कार्य कराने की मंजूरी

भूमि आबंटन व विज्ञापन शुल्क में वृद्धि

निगम की रिक्त भूमि के अस्थायी व्यावसायिक आबंटन हेतु मासिक दर 15 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति वर्गफुट की गई।

निजी भवनों, सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर एलईडी विज्ञापन डिस्प्ले बोर्ड लगाने का शुल्क 825 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति वर्गफुट वार्षिक किया गया।

बैठक में उपस्थित

एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, शिव नायक,मनीष साहू, लीलाधर पाल, शशि साहू, नीलेश अग्रवाल,उपायुक्त मोहेन्द्र साहू, अभियंता अधिकारी विनीता वर्मा, प्रकाशचंद थावनी, आर.के. जैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button