ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
रायपुर

भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, जिला मुख्यालय से अन्य जिलों का टूटा संपर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। रायपुर सहित कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। कई जगहों पर बारिश से हादसे भी हुए हैं। इधर राजनधानी में लगातार बारिश से 4 कच्चे मकान गिर गये। बालोद और सुकमा में भी बारिश के चलते कई मकान गिर गए हैं। कई नदी नाले उफान पर हैं। वहीं तीन नदियों के संगम मुस्का ,आमनेर और पिपरिया नदी ने जिले में तबाही मचा दी है।

नदी के किनारों पर बसे रहवासियों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बाढ़ के चलते खैरागढ़ का राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर से संपर्क टूट गया है। बड़ी संख्या में वाहन जगह-जगह फंसे हैं।

भीषण बारिश को देखते हुए सुकमा में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। राजनांदगांव-खैरागढ़ का संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर बिजली गिरने से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में भी एक युवक उफनते नाले में बह गया। सुकमा, बीजापुर जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। सुकमा में शबरी और बीजापुर में इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा में NH-30 और बीजापुर में NH-63 पर पानी भर गया है। छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button