
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के चौथे चरण का आयोजन रविशंकर स्टेडियम और महात्मा गांधी स्कूल एवं सेक्टर 6 के स्टेडियम भिलाई दुर्ग प्रांगण में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
सांसद विजय बघेल और महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निकेश अग्रवाल सहित व कोच की मौजूदगी में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हैं।


कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने 100 व 400 मीटर दौड़, गेड़ी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, कुर्सी दौड़, बॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो में दमखम दिखाया।वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने खेल महोत्सव को खास बनाया। समापन समारोह 25 दिसम्बर को रविशंकर स्टेडियम में लोकसभा स्तरीय फाइनल के साथ आयोजित होगा।














