ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

तेज रफ्तार ट्रक बना काल, महिला को रौंदकर चालक फरार

दुर्ग  | दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला रोज़ की तरह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मृतका की पहचान कोल्हापुरी निवासी उत्तरा के रूप में हुई है, जो केपीएस स्कूल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थीं। प्रतिदिन की तरह वह सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थीं, तभी पुलगांव चौक के पास यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजनांदगांव की ओर से आ रहा एक ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और शव क्षत-विक्षत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद चौक पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button