ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौके पर किया गया जब्त

रायपुर : कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्ती के दौरान अरपा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ा। यह कार्रवाई कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी-1586 में की गई। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेत भरी हुई थी, जिसमें लगभग 11 घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर वाहन स्वामियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1ख) के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण क्रमांक 87/18 बनाकर वाहनों को राजसात करने हेतु अधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देता था

जांच में यह भी सामने आया कि अवैध उत्खनन के मामलों में कई बार वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देता हैं, लेकिन चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन मालिक की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह अभियान क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर अभिषेक सिंह एवं मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी  वैभव साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान में वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।

सतर्कता के साथ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश

वन अपराध पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए प्रबंध संचालक  प्रेमकुमार ने पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को वन क्षेत्रों में इसी प्रकार सतर्कता के साथ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। आगामी वर्ष के गोपनीय प्रतिवेदन में वन सुरक्षा एवं संवर्धन में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका का उल्लेख किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button