ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

CM TODAY: हल्बा समाज शक्ति दिवस से लेकर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल तक, जानें मुख्यमंत्री का शेड्यूल

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 27 दिसंबर 2025 (शनिवार), दुर्ग और भिलाई के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे पुलगांव, दुर्ग स्थित हल्बा शक्ति स्थल, गोकुल नगर पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज के 35वें मिलन समारोह और शक्ति दिवस पर्व 2025 में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लगभग 1:30 बजे तक चलेगा।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री भिलाई सेक्टर-5 स्थित अपने निवास पहुंचेगे, जहां कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके तुरंत बाद, दोपहर 2:15 बजे वे जयंती स्टेडियम ग्राउंड, भिलाई पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

शाम 3:05 बजे मुख्यमंत्री पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई स्थित वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होंगे। यहां वे 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

खेल प्रतियोगिता के समाप्त होने के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 4 बजे भिलाई के प्रथम बटालियन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

इस दौरे के जरिए मुख्यमंत्री साय न केवल आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेंगे, बल्कि राज्य के खिलाड़ियों के मनोबल और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button