ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा: स्कूल छुट्टी समय नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस दुर्ग की सख़्त कार्रवाई

दुर्ग। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को स्कूल छुट्टी के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 11:30 बजे, केपीएस स्कूल, नेहरू नगर, दुर्ग के पास संचालित किया गया।

अभियान के दौरान पाया गया कि कुछ नाबालिग छात्र-छात्राएं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहन चला रहे थे। जांच में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन के कई प्रकरण सामने आए।

इन मामलों में यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सख़्त वैधानिक कार्रवाई की गई। नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के प्रकरणों में धारा 4/181, वाहन स्वामी की जिम्मेदारी तय करते हुए धारा 5/180, हेलमेट न पहनने पर धारा 129 तथा अपंजीकृत वाहन संचालन पर धारा 39/192 के तहत कुल 25 वाहन स्वामियों के विरुद्ध ई-चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान ₹ 62,500/- का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

अभियान में यह भी सुनिश्चित किया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने की स्थिति में उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यातायात पुलिस दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई युवाओं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।

यातायात पुलिस दुर्ग का संदेश —
यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। भविष्य में भी इसी प्रकार विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button