ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में छत्तीसगढ़िया कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

दुर्ग  : दुर्ग में छत्तीसगढ़िया कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा इस वर्ष 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस को भव्य एवं उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सुरेश गुप्ता के निवास स्थान, मठ पारा में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उपस्थित सदस्यों में शिव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, उत्तमचंद गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, अमन गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, राजू गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित अन्य स्वजातीय बंधु शामिल थे।

 

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़िया कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज, दुर्ग (पंजीयन क्रमांक: 3550) द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस को विशेष आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक एकता एवं संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

समाज के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्वजातीय बंधुओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया और कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता एवं राष्ट्रप्रेम का प्रतीक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button