ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

पेंशनर्स एसोसिएशन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, दो वरिष्ठ सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला रायपुर के तत्वावधान में एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष स्व. वीरेंद्र कुमार (व्ही.के.) थवानी तथा आजीवन सदस्य स्व. मोहम्मद शब्बीरूद्दीन के आकस्मिक निधन पर कर्मचारी भवन, गौरव पथ, रायपुर में सायं 5 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने दोनों दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. श्री वीरेंद्र कुमार थवानी छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारी भी रहे। उन्होंने जल संसाधन विभाग में बिलासपुर एवं रायपुर में सेवाएं दीं तथा तत्कालीन जल संसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सहायक के रूप में भी कार्य किया। मृदुभाषी स्वभाव और कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय रहे श्री थवानी के निधन से कर्मचारी जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

स्व. मोहम्मद शब्बीरूद्दीन वाणिज्यिक कर विभाग से सेवानिवृत्त थे। वे एक कर्मठ, विनम्र और मिलनसार अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन से उनके सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों दिवंगत आत्माओं के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस दुःखद घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में उमेश मुदलियार (प्रांतीय महामंत्री), विश्वनाथ ध्रुव (संभागीय अध्यक्ष), पंकज नायक (जिलाध्यक्ष), राजेन्द्र उमाठे (उपाध्यक्ष), बी.पी. कुरील (कोषाध्यक्ष), यशवंत भोसले, एन.के. शर्मा, के.पी. अग्रवाल, राजेश देवांगन, प्रदीप अग्रवाल, सोनी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी एसोसिएशन के सचिव बेनीराम गायकवाड़ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button