ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

पेंशन एवं वेतन निर्धारण हेतु जिला-तहसील स्तर पर कैम्प आयोजित करने ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा पत्र क्रमांक पे0भ0नि0/पेंशन-13/2026 दिनांक 23 जनवरी 2026 जारी किया गया है।

पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा वित्त विभाग को कार्यक्रम आयोजन हेतु 23 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग एवं जिला स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के तहत दुर्ग संभाग अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग, तहसील कार्यालयों एवं अन्य विभागों में कार्यरत अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर रहे कर्मचारियों के लिए रोस्टर अनुसार शिविर आयोजित कर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग रायपुर तथा संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि (ब्लॉक-ए, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) को कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

यह जानकारी जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-दुर्ग एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button