ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

संत रविदास जी के विचार समानता, प्रेम, भक्ति और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थे – सुरेंद्र कौशिक

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार संत रविदास जी की जयंती का कार्यक्रम 31 जनवरी से 7 फरवरी तक मनाया जाना है जिसके निमित्त दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरा के नेतृत्व में महान संत रविदास जी का जयंती का कार्यक्रम मनाया गया}

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, मंत्री गायत्री वर्मा, पूर्व सभापति डॉ देवनारायण तांडी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्र प्रकाश मंडले उपस्थित रहे | उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में संत रविदास जी के चित्र पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया |

इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास के मुख्य विचार समानता, प्रेम, भक्ति, और सामाजिक न्याय पर केंद्रित थे, जहाँ उन्होंने जन्म-आधारित भेदभाव का खंडन किया, सभी मनुष्यों की समानता पर जोर दिया, और “बेगमपुरा” जैसे आदर्श समाज की कल्पना की जहाँ कोई दुख या अन्याय न हो, तथा श्रम और निष्काम कर्म को महत्व दिया। उनके उपदेशों ने आंतरिक पवित्रता, अहंकार त्याग और ईश्वर की एकता पर बल दिया, जो आज भी प्रासंगिक हैं।प्रेम को जीवन का सार और ईश्वर का वास्तविक स्वरूप माना।

जहाँ प्रेम है, वहीं स्वर्ग है मैं उन्हें संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी की ओर से नमन करता हूं | अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरा ने कहा कि संत रविदास जी ने हमेशा रविदास जी ने अहंकार, लोभ और ईर्ष्या को त्यागने और विनम्रता से जीने की शिक्षा दी, क्योंकि परमात्मा निर्मल हृदय में वास करते हैं।उन्होंने कर्म करते रहने और फल की चिंता न करने को कहा। उन्होंने श्रम को सम्मान दिया और अपने पेशे को भी ईश्वर सेवा का माध्यम माना।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, पार्षद हिरोंदी चंदनिया, मनीष कोठारी, अंजू यादव, तनुजा बघेल, रेवती खुटेल, किरण सोनवानी, चंद्रावती कुर्रे, श्वेता सिंह, कुंदन साहू, शुभम साहू, ताम्रध्वज साहू, अनिल मारकंडे ,हर प्रसाद आडिल, पूनम सहरिया, किशोर अहिरवार ,हेमराज टंडन, देवचरण कोसले राजकुमार बघेल, राजमणि बंधे ,अमित बंजारे, अमन बंजारे, राधेश्याम कोसरे ,संजू कुमार ,कृष्णा तांडी ,दूजराम कोसरे, नरेंद्र गायकवाड, पन्नालाल बंजारे, चित्रसेन कलिहारी, मंगेश बोकारे, धनंजय ठाकुर, प्रेम कुमार चंदनिया सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button