ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

थाना अंडा में महिला कमांडो हेतु सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित

दुर्ग : थाना अंडा परिसर में महिला कमांडो के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण एवं प्रेरणा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं पद्मश्री शमशाद बेगम की उपस्थिति रही।

अंडा एवं आसपास के लगभग 40 ग्रामों से 500 से अधिक महिला कमांडो ने सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्र में SDRF टीम द्वारा प्राकृतिक आपदा, बाढ़, आगजनी, भूकंप जैसी परिस्थितियों में प्राथमिक प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की विधि, आग से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार एवं सामूहिक समन्वय की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा संबंधी विधिक प्रावधान, साइबर अपराध से बचाव, सामुदायिक पुलिसिंग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा नशा मुक्ति अभियान की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महिला कमांडो को अपने-अपने ग्राम में जागरूकता अभियान संचालित कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कमांडो ग्रामीण समाज में जागरूकता एवं सुरक्षा की सशक्त आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिला कमांडो आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान कर सकती हैं तथा नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा जैसे अभियानों को ग्राम स्तर तक प्रभावी बना सकती हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक समरसता एवं सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला कमांडो ने “सशक्त नारी सशक्त छत्तीसगढ़” एवं “नशा मुक्त समाज सुरक्षित समाज” का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम स्थल :
थाना परिसर अंडा, जिला दुर्ग ।

सराहनीय कार्य :
उक्त आयोजन में एसडीओपी धमधा डॉ. चित्रा वर्मा, एसडीओपी पाटन अनुप लकड़ा, जिला सेनानी नगर सेना नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अंडा पारस ठाकुर, पुलगांव प्रभारी, अंजोरा प्रभारी, थाना अंडा स्टाफ, महिला डेस्क टीम एवं SDRF दल की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button