ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

हाथी के हमले से दहला कोरकोमा क्षेत्र, मंडी प्रभारी की दर्दनाक मौत

कोरबा। जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह मूल रूप से रजगामार के निवासी थे और आवासी सेवा समिति के सदस्य भी थे। बताया गया है कि घटना के समय उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। हालांकि हाथी के हमले में उनकी पत्नी सुरक्षित बच गईं।

बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में पहुंचे जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button