ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

रात में राहगीर को रोककर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

दुर्ग: वैशाली नगर थाना पुलिस ने रात के समय राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाल रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी उमेश सिंह परमार (45 वर्ष), निवासी अटल आवास जवाहर नगर, 22 और 23 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 बजे सिविक सेंटर से काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुंदर नगर के पास लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया।

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उमेश सिंह को नीचे उतारा और तलाशी लेकर उनके पास रखे 4000 रुपये नगद तथा आधार कार्ड लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 191/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सूरज कुमार राजभर और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार राजभर (18 वर्ष), निवासी घासीदास नगर अटल आवास के पीछे, थाना जामुल, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मकसद रात के समय राहगीरों को रोककर नगदी लूटना था। घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात में सफर करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button