ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में 47 परिविक्षाधीन उपनिरीक्षकों और सूबेदार की ब्रीफिंग, एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिए सफलता के मंत्र

दुर्ग। दुर्ग जिले में नवपदस्थ परिविक्षाधीन पुलिस अधिकारियों के लिए सोमवार को विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने 47 परिविक्षाधीन उपनिरीक्षकों एवं एक सूबेदार को पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनता के प्रति मधुर व्यवहार तथा मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए सभी प्रक्रियाओं को सीखने और समझने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी की पहचान उसके व्यवहार, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण से होती है।

ब्रीफिंग के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को दुर्ग जिले की भौगोलिक स्थिति, अपराधों की प्रकृति, संवेदनशील क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों तथा यातायात व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर क्राइम पर विशेष फोकस रखने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ने भी प्रोबेशनर अधिकारियों को जिले में होने वाले विभिन्न प्रकार के अपराधों, वीआईपी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा पुलिसिंग की बारीकियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक लाइन सी.पी. तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवप्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को सेवा के दौरान पेशेवर दक्षता, संवेदनशीलता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button