ब्रेकिंग
नारायणपुर में सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक में सामाजिक एकता, वन संरक्षण और देवस्थलों के संरक्ष... कबीर जयंती पर 29 जून को नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस दुकानें एवं पशु वध गृह रहेंगे बंद,उल्लंघन पर हो... पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अब सड़क पर नहीं दौड़ेंगे आयरन केजव्हील ट्रैक्टर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश भिलाई में 'संस्कृति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य' विषय पर होगी सर्व समाज संगठन की संगोष्ठी सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में निर्जला एकादशी में महाआरती फलों से सजावट एवं भजन का हुआ आयोजन ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कम लागत, बेहतर उत्पादन: ड्रोन प्रशिक्षण लेकर खेती में बदलाव लाएंगी जशपुर की 'ड्रोन दीदी'
छत्तीसगढ़

ट्रैफिक ब्लॉक का असर: 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव

रायपुर। रायपुर और बिलासपुर के बीच रोजाना मेमू और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को 26 से 29 जून तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अधोसंरचना विकास कार्य के चलते रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने 25 से 29 जून के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 10 ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें रायपुर-गेवरा रोड मेमू, रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, इतवारी-रायपुर पैसेंजर, रायपुर-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-रायपुर मेमू, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू तथा कोरबा-रायपुर पैसेंजर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

तीन ट्रेनों के संचालन में बदलाव

रेलवे प्रशासन ने तीन ट्रेनों के संचालन में भी आंशिक परिवर्तन किया है। 25 और 28 जून को एक ट्रेन बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और गेवरा रोड तक सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। वहीं 25 जून को एक ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी, जिससे बिलासपुर-रायपुर के बीच उसका संचालन रद्द रहेगा।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस, समय और संचालन की स्थिति अवश्य जांच लें। रेलवे का कहना है कि अधोसंरचना विकास कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, हालांकि फिलहाल कुछ दिनों तक दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button