ब्रेकिंग
दो वार्डों में 25 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया नाली-पुलिया निर्माण... एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर 8 लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार छत्तीसगढ़ राज्य श्रम संहिता नियमों संबंधी बैठक सम्पन्न पूरे प्रदेश के हृदय रोगियों के लिए वरदान बनेगा जगदलपुर का कैथलैब- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती बिहान योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास, कस्टम हायरिंग सेंटर से बदली खेती की तस्वीर दो प्रतिशत डीए समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन हरी खाद से खेत होंगे उपजाऊ, बढे़गी पैदावार और कम होगी लागत भिलाई के होटल में युवक की मौत से उठे कई सवाल, चार साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ बिताई थी रात; परिजनों न... पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को सांगीतिक श्रद्धांजलि, पंडवानी कला के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की तीन ब...
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टाक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर मिले यह सुनिश्चित हो

रायपुर : मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास 2.0 भूमि टाक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भूमि के सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास 2.0 के लिए हितग्राही की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आबादी भूमि पर रहने वाले पात्र हितग्राहियों को ढूंढकर सत्यापन करना एवं उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए समूचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को नगरीय निकायों मे वर्तमान और भविष्य की आवासीय आवश्यकता का आंकलन कर कार्ययोजना बनाने कहा है। जिससे समय पर हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराये जा सकें। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनांतर्गत हितग्राहियों की पहचान कर आवश्यकतानुसार आवास बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है।

बैठक में नगरीय एवं प्रशासन विकास विभाग की सचिव  आर.शंगीता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव  शम्मी आबिदी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button