ब्रेकिंग
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, BEML प्लांट के लिए जमीन मंजूर; युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए न... छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गडकरी से जुड़े फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश
छत्तीसगढ़दुर्ग

नामचीन “बलिया ढाबा” के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद

पथरिया चौक में पसरा मातम, आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य

धमधा, दुर्ग। धमधा क्षेत्र के सबसे पुराने और नामचीन होटलों में शुमार “बलिया ढाबा” से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह पथरिया चौक स्थित इस ढाबे के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी पुल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे धमधा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सुबह-सुबह मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक संजय ओझा रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। लेकिन आज वे ढाबा न जाकर सीधे शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचे और अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें नदी में डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस व नंदिनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और में साथ दुर्ग से SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संजय ओझा का शव नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

“बलिया ढाबा” – धमधा क्षेत्र की पहचान
पथरिया चौक पर स्थित “बलिया ढाबा” धमधा क्षेत्र का सबसे पुराना और लोकप्रिय ढाबा माना जाता है। हाईवे से गुजरने वाले ट्रक ड्राइवरों से लेकर आम लोगों तक, सभी की पहली पसंद यही ढाबा था। संजय ओझा पिछले कई सालों से इस ढाबे का संचालन कर रहे थे। मिलनसार स्वभाव और शानदार खाने की वजह से इलाके में उनकी अच्छी खासी पहचान थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते थे। अचानक इस कदम से कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा।

आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य
पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है।
क्या आर्थिक तंगी थी? पारिवारिक विवाद? या कोई और वजह? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट भी मौके से बरामद नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि “मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

इलाके में शोक की लहर
इस खबर के फैलते ही बलिया ढाबा पर लोगों का तांता लग गया। ग्राहक और शुभचिंतक ढाबा बंद देखकर हैरान रह गए। कई लोगों की आंखें नम थीं। सोशल मीडिया पर भी लोग संजय ओझा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक स्थानीय व्यापारी ने कहा – “संजय भैया बहुत अच्छे इंसान थे। क्या वजह रही होगी जो उन्हें ये कदम उठाना पड़ा, समझ नहीं आ रहा।”

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरे धमधा क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button