वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक

दुर्ग। वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति एवं स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत मोहन लाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि समारोह में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अल्का बाघमार, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डॉ. श्रुतिका देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रतिमा चंद्राकर, दीपक दुबे, राजेंद्र साहू, संदीप वोरा, सुमित वोरा, योगिता चंद्राकर, पुष्पा यादव, राजेश यादव, राजकुमार नारायणी, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, शिव चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, संदीप निरंकारी एवं राहुल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय मोहन लाल यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय मोहन लाल यादव का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि समारोह में स्वर्गीय मोहन लाल यादव के बड़े पुत्र डॉ. मनीष यादव, छोटे पुत्र विकास यादव, पुत्री शीतल यादव एवं धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिजनों ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान माहौल भावुक रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।













