ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

दुर्ग, 28 अगस्त। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचकर उन्हें रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर अलका बाघमार ने मंत्री गजेंद्र यादव को राखी बांधते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान को और मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व परिवार और समाज में रिश्तों की मिठास एवं अपनत्व का संदेश देता है।

रक्षाबंधन पर महापौर ने की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

इस अवसर पर महापौर ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता जीवनभर प्रेम और विश्वास से जुड़ा रहता है।

उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व मंत्री गजेंद्र यादव के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता लेकर आए तथा वे सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें,मंत्री गजेंद्र यादव ने भी महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button