ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
क्राइमछत्तीसगढ़

भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सेक्टर-4 निवासी प्रतीक ठाकुर और भास्कर कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कोसानाला टोल प्लाजा के पास देर रात हुआ। स्कॉर्पियो में सवार दोनों युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुपेला थाना और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई थी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह?

क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो की स्थिति को देखते हुए पुलिस को प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज रफ्तार होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।

सुपेला थाना प्रभारी एसएन सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

कोसानाला मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे

कोसानाला टोल प्लाजा के पास लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने मार्ग की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 3 सितंबर को भी एक सड़क दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत हुई थी। उस हादसे में ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया था।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद अब इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button