ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिज़नेसमनोरंजनराज्यविदेशविविध

गोल्ड विजेता को दी जाएगी 3 करोड़ की राशि, राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम साय ने खिलाड़ियों में वितरित किए 1 करोड़ 36 लाख रुपए

रायपुर: आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा भी की है। सीएम ने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर 3 करोड़ की राशि दी जाएगी। वहीं सिल्वर और ब्रांज लाने वाले खिलाड़ी को भी क्रमश: दो और एक करोड़ की राशि दी जाएगी।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ही खेलमंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे। सीएम साय ने इस दौरान सभी खिलाड़यों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में आज सीएम साय ने 2021-22 एवं 2022-23 के 97 खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए और पदक विजेता 502 खिलाड़ियों को 60.33 लाख रुपए सहित कुल 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए की राशि वितरित की गई। वहीं 5 साल बाद आयोजित खेल अलंकरण समारोह में पुरस्कार पाने की खुशी खिलाड़ियों में साफ देखने को मिल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button