ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

क्षेत्र में लगे होडिंग के लोहे का गार्डर, फ्रेम को चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी शुभम गुप्ता पिता सुनील गुप्ता उम्र 25 वर्ष साकिन चिंतक प्रेस स्टेशन रोड थाना मोहन नगर जिला दुर्ग चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना 20/08/2024 के 06:00 से दिनांक 22/08/2024 के 06:00 बजे के मध्य घटना स्थल वाय शेप ब्रिज के पास चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.) से पुरानी इस्तेमाली होल्डिंग जिसमे लोहे का गार्डर 02 नग एवं 20+20 लोहा का फ्रेम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया। जिस पर  पुलिस अधीक्षक  द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया।  पुलिस अधीक्षक  के निर्देश के परिपालन एवं  अति. पुलिस अधीक्षक  शहर,  नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर  9/09/2024 को उक्त आरोपीगणों से विधिवत पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का हेक्सा ब्लेड, लोहे का फ्रेम, पाईप जप्त किया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया|

आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे स्मृतिनगर, सउनि उत्तम कुमार साहू, प्र.आर. 98 रामकृष्ण सिन्हा, आर. 1464 तुषार छदैया, 497 जी. लक्ष्मीनारायण, 828 कौशलेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी: 1 सुशील राव शिंदे पिता स्व. सुनील शिंदे उम्र 19 वर्ष  रायपुर नाका हनुमार मंदिर के पास थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग (छ.ग.) 2. सरजु क्षत्रिय पिता संतराम क्षत्रिय उम्र 30 वर्ष साकिन रायपुर नाका हनुमान मंदिर के पास थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button