ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
महासमुंद

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

महासमुंद। भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी दिलाने के नाम पर बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम खोपली के एक व्यक्ति से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। ग्राम खोपली निवासी व ग्राहक सेवा केंद्र संचालक गणेशराम यादव पिता कल्लूराम यादव ने बागबाहरा थाने में अपनी शिकायत में बताया कि मेरे मोबाइल नम्बर पर भारतीय स्टेट बैंक का मैनेजर होना बताकर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।

जिसने भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी लगाने के लिए डिपाजिट राशि 20000 रुपए एवं 5000 रुपए कुल राशि 25000 ऑनलाइन भेजने के लिए कहा। प्रार्थी ने कहा कि इसके बाद मैने उसके बहकावे में आकर 10 सितंबर को क्रमशः 2000 रुपए, 2000 रुपए, 1000 रुपए एवं 20000 रुपए कुल 25000 रुपए अपनी मां सामबाई यादव के बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट नंबर से गूगल-पे के माध्यम से भेजा। उसके पश्चात कॉलर द्वारा तत्काल नियुक्ति पत्र भेजने की की बात कही गई थी। मेरे द्वारा रुपए भेजने पर गूगल-पे में दिनेश इंटीरियर डिजाइनर नाम प्रदर्शित हो रहा था।प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि राशि भेजने के बाद उनके द्वारा एक और व्यक्ति महिला या पुरुष की आवश्यकता बताई गई।

इसके बाद मुझे संदेह हुआ और उनसे भेजे गये राशि को वापस करने की मांग की गई, तब आरोपी ने शाम 4 बजे तक वापस करने की बात कही, किंतु आरोपी के द्वारा आज दिनांक तक राशि वापस नहीं किया गया है और फोन से संपर्क करने पर उसका मोबाइल बंद बता रहा है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा बागबाहरा जाकर पता किया तो 10 सितंबर  को मेरे द्वारा गूगल-पे किए गये पैसे को दिनेश इंटीरियर डिजाइनर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट नंबर में जमा होना बताया गया। इसके बाद पता चला कि मेरे साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा आईटी एक्ट 66(डी) और 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button