ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

माता की भव्य आगमन पर फूलों की वर्षा

दुर्ग: छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर माता का धूमधाम आगमन हुआ| हर गांव, वार्ड और बस्ती में माता जी की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। आज नवरात्र के पहले दिन, दुर्गा जी की शोभायात्रा ढोल और बैंड बाजा के साथ निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जोश और श्रद्धा के साथ माता जी का स्वागत किया।

दुर्ग के गंजपारा क्षेत्र में दो स्थानों पर माता जी की विशाल प्रतिमा और पंडाल बनाए गए हैं। यहाँ पिछले 48 वर्षों से दो बड़ी समितियों, श्री सत्तीचौरा दुर्गाउत्सव समिति और गंजपारा दुर्गाउत्सव समिति, द्वारा माता जी का भव्य स्वागत किया जा रहा है। यह परंपरा रही है कि शोभायात्रा के दौरान दोनों बहनों का मिलन एक विशेष स्थान पर होता है, जिसे समितियों के सदस्य भव्य तरीके से मनाते हैं।

आज, क्वांर नवरात्र पर्व के पहले दिन, दोनों समितियों की माता जी की शोभायात्रा शनिमंदिर गंजपारा के पास पहुँची, जहाँ पूरे गंजपारा वासियों ने फूलों की वर्षा कर दोनों बहनों का स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग में फूल बिछाए गए और आसमान में सैकड़ों गुब्बारे उड़ाए गए, जिसे देख सभी धर्मप्रेमी झूम उठे।

सत्तीचौरा में माता जी की स्थापना के साथ-साथ दुर्गा मंदिर में लगभग 400 ज्योति कलश भी रखे गए हैं। आज प्रातः 6:30 बजे घट स्थापना, ध्वजारोहण, ज्योति कलश प्रज्ज्वलित और पूजन आरती की गई। इसके बाद, सुबह 10 बजे माता जी की शोभायात्रा प्रलय आर्ट पुलगांव नाका चौक से निकाली गई, जो पूरे गंजपारा का भ्रमण कर सत्तीचौरा पहुँची।

इस भव्य आयोजन में अशोक राठी, राजेश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश टावरी, सुरेश गुप्ता, विजय मनहरे, मनोज भूतड़ा, पिंकी गुप्ता, ललित शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, बंटी, राहुल शर्मा, ईशान शर्मा, आनंद जैन, ऋषि गुप्ता, मोहित पुरोहित, रवि शर्मा, गौरव शर्मा, राकेश चक्रधारी, हर्षद पारख, नमन खंडेलवाल, सुयश गुप्ता, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, सुंदरलाल गुप्ता, अर्जित शुक्ला, प्रशांत कश्यप, राकेश मिश्रा, दीपक ढीमर, राहुल गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य और गंजपारा वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button