ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

महापौर के नेतृत्व में गरबा उत्सव: पद्मनाभपुर स्टेडियम में 8 और 9 को होगा आयोजन

दुर्ग |भक्ति और शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में दुर्ग शहर में इस बार भव्य गरबा उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा पदमनामपुर स्टेडियम में आगामी 8 व 9 अक्टूबर को गरबा उत्सव का दो दिवसीय ऐतिहासिक गरबा का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार काजल श्रीवास, आस्था शर्मा , ज्योत्सना ताम्रकार एवं एंकर के रूप में निकिता चौहान छत्तीसगढ़ फ़िल्म के बाल कलाकार दर्शन जैन, व रोनित रॉय विशेष रूप से शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम में जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति आकर्षक रहेगी। इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में समस्त नेतागण,समाज सेवी एवं अधिकारीगण भी शामिल होंगे।

निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गरबा का मुख्य उद्देश्य देवी दुर्गा की आराधना करना है। इस नृत्य के द्वारा देवी की गर्भित ऊर्जा और शक्ति को प्रकट किया जाता है। गरबा के गोलाकार रुप को ब्रम्हाण्ड के निरन्तर चक्र का प्रतीक माना गया है। माँ दुर्गा की कृपा और उनका आशीर्वाद पूरे शहरवासियों पर बना रहे इसलिए यह आयोजन किया जा रहा है।

महापौर बाकलीवाल ने आगे कहा कि गरबा उत्सव में देवी दुर्गा की स्तुति में गाये जाने वाले भक्ति गीतों का समावेश किया गया है, यह नृत्य उन भक्तो की आस्था और भक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो देवी से जीवन में प्रकाश और उर्जा की कामना करते हैं।

गरबा नृत्य के बिना नवरात्रि पर्व की संपूर्णता अधूरी है। गरबा नृत्य एकता और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। भारत में हर प्रदेश में गरबा खेलने की परंपरा है।ये नृत्य समाज को एक साथ लाते हैं जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होता है।

गरबा उत्सव के लिए निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी टीम के द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व को निरन्तर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हरितालिका पर्व पर तीज मिलन उत्सव का पिछले माह शानदार आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button