ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

एकतरफा प्यार की खूनी दास्तान: हिस्ट्रीशीटर ने लड़की पर किया जानलेवा हमला

दुर्ग: शहर के कैंप टू एरिया में सरफिरे शख्स ने 17 साल की लड़की पर कटर से हमला कर दिया. युवक के जानलेवा हमले में लड़की को गंभीर चोटें आई हैं. लड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की हालत फिलहाल स्थिर है. पुलिस के मुताबिक युवक लंबे वक्त से लड़की को परेशान कर रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का आदतन बदमाश है. कई बार लड़की को परेशान भी कर चुका है. घटना वाले दिन भी बदमाश अचानक से उसके घर की छत पर कूदकर पहुंच गया. लड़की छत पर मौजूद थी. युवक ने लड़की से बात करने की कोशिश की. पर लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया.

सरफिरे युवक ने किया लड़की पर जानलेवा हमला:लड़की ने जैसे ही लड़के से बात करने से इनकार किया. युवक ने जेब से लोहे की कटर निकालकर लड़की पर जानलेवा हमला बोल दिया. लड़की ने बहादुरी का परिचय देते हुए युवक का हाथ पकड़ लिया. हाथापाई के दौरान लड़के ने कटर से लड़की को कई जगह पर जख्म दे दिए. पुलिस ने बताया कि अगर मौके पर पुलिस तुरंत नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना घट सकती थी. पुलिस के मुताबिक युवक लड़की के गले पर कटर से वार करने की फिराक में था. गनीमत रही की मौके पर पुलिस पहुंच गई पर युवक वहां से भागने में कामयाब रहा.

लड़का अचानक से मेरी छत पर कूदकर पहुंच गया. वो काफी समय से मुझे परेशान कर रहा है. पुलिस को भी हमने सूचना दे दी थी.: पीड़ित लड़की

युवक आदतन बदमाश है. लड़की को परेशान करता है. शिकायत मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए नहीं तो बड़ी वारदात हो सकती थी.: चेतन चंद्रकार,टीआई, छावनी थाना

लोहे के कटर से किया हमला: पुलिस ने बताया कि लड़की को जान से मारने की कोशिश में बदमाश था. अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं आती तो कुछ भी हो सकता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है. आदतन बदमाश को पकड़ने की जल्द से जल्द कोशिश की जाएगी. फिलहाल युवक के हमले में घायल लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है. बीते कुछ दिनों से दुर्ग शहर में क्राइम की घटनाओं में इजाफा हुआ है. बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साध चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button