ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
धमतरी

धमतरी में शराब के नशे में धुत्त युवक ने फूंका रावण, जेल गया भेजा

धमतरी।राज्य के धमतरी जिले के भखारा में शराब के नशे में धुत्त युवक को जाने क्या सूझी उसने रावण के तैयार पुतले को ही जला दिया जिसका दहन होना था। आग लगने से पुतला तो फूँकाया ही, पुतला बनाने में जिस मशीन की मदद ली जा रही थी उस मशीन लिफ्टर क्रेन का भी एक हिस्सा जल गया।

पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।रावण के सुसज्जित पुतले को जलाने के मसले में रिपोर्ट नगर पंचायत भखारा के निवासी रामगोपाल देवांगन की ओर से दर्ज कराई गई।भखारा के वार्ड नंबर 6 के निवासी पुष्पेंद्र साहू को जब पकड़ा गया तो उसने मासूमियत से कहा -“पुतला तो जलना ही था, मैं जला दिया तो कौन सा गुनाह हो गया।

”मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/24 के तहत एफ़आइआर दर्ज कर धारा 326(एफ) प्रभावी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मतवार को जेल भेजना तब सुनिश्चित हुआ जब पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही भी कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button