ब्रेकिंग
जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़

भिलाई में चाकूबाजी की घटना: आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे) के नेतृत्व में थाना पुरानी भिलाई में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

18.10.2024 को, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, विश्वबैंक कालोनी भिलाई 03 में एक व्यक्ति को लोहे के धारदार चापड़ के साथ पकड़ने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोन्टू गिरी गोस्वामी (पिता: दशरथ, उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लोहे का चापड़ बरामद हुआ, जिसका वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशीयल रिमांड पर भेजा गया है।

थाना पुरानी भिलाई ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्ति नजर आएं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

अप.क्र.- 429/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी: मोन्टू गिरी गोस्वामी, पिता: दशरथ, उम्र: 20 वर्ष, निवासी: विश्वबैंक कालोनी भिलाई 03

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button