दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: शराब विक्रय के लिए शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही में शराब विक्रय के लिये शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 39 पौव्वा देशी मसाला शराब और सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी।
मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 के ढिक्की में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु टंकी मरोदा से उतई की ओर जा रहा है।
सूचना पर हमराह स्टाफ, गवाहन के रवाना होकर टंकी मरोदा नेवई के दुर्ग से उतई मेन रोड पर नाका बंदी कर मुखबिर के बताये वाहन सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 आते देखकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
आरोपी के कब्जे से स्कुटी के ढिक्की में रखे 39 नग देशी मसाला शराब मिलने पर गवाहों के समक्ष उक्त शराब एवं स्कुटी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और गिरफ्तारी उपरांत आरोपी का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम साहू उर्फ शुभम सागरवंशी है, जो कि केम्प01 प्रगति नगर जलेबी चौक भाई किराना दुकान के पास थाना छावनी जिला दुर्ग का निवासी है।
जप्त की गई संपत्ति में 39 नग देशी मसाला शराब कीमती 4290 रू और वाहन सुजुकी ऐक्सेस स्कुटी 125 क्रमांक सीजी 07 सीएन 9694 कीमती 50,000/-रू शामिल है, जिसकी कुल कीमत 54290/- रूपये है।














