ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

शहर के अंदर भारी वाहनो की वजह से किसी प्रकार सडक दुर्घटना न हो इसलिए लिये गये प्रमुख निर्णय

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, सुश्री ऋचा मिश्रा द्वारा दुर्ग भिलाई के प्रमुखों मार्ग जिस पर घनी आबादी के साथ भारी वाहनों का भी आवागमन रहता है ऐसे प्रमुख मार्गो का  उस क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों के साथ स्थल निरीक्षण किया गया जिससे और ट्रांसपोर्टरों को भारी वाहन के संचालन हेतु प्रमुख निर्देश दिए गए साथ ही उस क्षेत्र के यातायात जोन प्रभारी को भी संबंधित निगम के साथ अतिक्रमण हटाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

दुर्ग के महाराजा चौक से बोरसी की ओर जाने वाले मार्ग में वाहनों का दबाव अत्यधिक होने एवं सडक की चौडाई कम होने के कारण भारी वाहनों का प्रातः 6 बजे से रात्रि 11बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया जिस पर ट्रांसपोर्टरो द्वारा भी अपनी सहमति दी गई। उक्त मार्ग के प्रतिबंधित होन पर वैकल्पिक मार्ग हनोदा चंदखुरी पुलगांव मार्ग का प्रयोग करने बताया गया।

इसी प्रकार राजेन्द्र पार्क चौक से ग्रीन चौक तक बीच में डिवाईडर की कमी होना पाया गया जिससे संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया यातायात जोन प्रभारी दुर्ग को निगम के साथ मिलकर इस मार्ग के व्यापारियों को सामग्री आगे बाहर न निकालने समझाईस देने बताया गया और सडक पर वाहन खडे होने पाये जाने से नो पार्किग की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

भिलाई क्षेत्र के झरोखा पैलेसे से जुनवानी तक अतिक्रमण हटाने एवं बीच बीच में नो पार्किग में खडी वाहनांे पर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये एवं धमधा नाका से आरोग्यम हास्पिटल की ओर एक नये सर्विस रोड निर्माण हेतु बाफना टोल प्लाजा प्रबंधक से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने बताया गया जामुल बोगदा पुलिया के पास सडक पर खडे भारी वाहनों पर नो पार्किग की कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री ऋचा मिश्रा के साथ निरीक्षक यशकरण धु्रर्वे, यातायात के अधिकारी कर्मचारी एवं ट्रांसपोर्टर सुरेन्द्र शर्मा, सोहन जैन, संजय अग्रवाल, मंटू अग्रवालन, विमल पवार, सोनू पाण्डेय, राकेश, एस.चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button