ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा ने तेज की रणनीतिक तैयारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर ली हैं.

आज भाजपा की मैराथन बैठक का दूसरा दिन है. इसके साथ ही भाजपा चुनावों के लिए जल्द ही जिला पर्यवेक्षकों की घोषणा कर सकती है.

रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की मैराथन बैठक का दूसरा दिन जारी है. बैठक में रायपुर और दुर्ग संभाग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस दौरान नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी.

बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में रणनीति तय की जाएगी.

भाजपा संगठन जल्द ही जिला पर्यवेक्षकों की घोषणा करेगा. संगठन चुनाव के लिए इन पर्यवेक्षकों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है, और वे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अपने प्रभार वाले जिलों में रहेंगे.

15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष का चयन पूरा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button