ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

नकली करेंसी के खेल में दो नाबालिग गिरफ्तार, 53 नोट जब्त

कांकेर। शहर में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीद रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसिन खान के निर्देशन में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान एक नाबालिग की लोवर से 18 नोट और दूसरे की जींस से 28 नोट मिले। आगे की पूछताछ में दोनों के पास से 7 और जाली नोट बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने कुल 53 नकली नोट जब्त किए।

दोनों नाबालिगों के खिलाफ कांकेर थाना में अपराध दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button