ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

बिजली उपभोक्ताओं को झटका: लगातार चौथे महीने बढ़ी बिजली की दरें, 3 प्रतिशत तक हुई महंगी

रायपुर। बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है, क्योंकि अक्टूबर माह में बिजली की दरों में लगातार चौथे महीने इजाफा हुआ है।

अब बिजली दरें 3 फीसदी तक महंगी हो गई है। इसके पहले जुलाई में दरों में 4.72 फीसदी का इजाफा हुआ था, जबकि अगस्त में दरों में अचानक 11.95 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो 7.23 फीसदी अधिक थी।

सितंबर में प्रभार शुल्क के रूप में 14.23 फीसदी बढ़ोतरी हुई, जो 2.28 फीसदी थी। अक्टूबर में ऊर्जा प्रभार पर अतिरिक्त शुल्क के रूप में 17.31 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिससे कीमतों में 3.08 फीसदी का बढ़ोतरी हुई।

इस बढ़ोतरी के बाद अब 100 यूनिट तक बिजली का टैरिफ 3.90 रुपये प्रति यूनिट है, जिसमें 17.31 फीसदी के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा। आगे जितनी ज्यादा खपत होगी, उतना अधिक शुल्क लिया जाएगा, लेकिन 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना के कारण शुल्क आधा लिया जाएगा।

बिजली की दरों में बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है, खासकर छोटे उद्योगों के लिए, जो इसके कारण अपनी उत्पादन पद्धतियों पर असर महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा, आम उपभोक्ताओं को भी बिजली की खपत में कटौती करने पर विचार करना पड़ सकता है। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि दरों में बढ़ोतरी तो हो, लेकिन एक बार तय दरों को कुछ समय तक स्थिर रखा जाए, ताकि उपभोक्ता निरंतर असंतोष का शिकार न हों और वे वित्तीय दबाव से बच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button