रायपुर
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस: ईडी ने 388 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

रायपुर । महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है।
शनिवार को ईडी ने महादेव ऑनलाइन बुक केस में 388 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है।
कुर्क की गई संपत्ति चल और अचल दोनों रूप में हैं। ये संपत्तियां छत्तीसगढ़, मुंबई, मध्य प्रदेश और मॉरिशस में स्थित हैं।
ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई चल संपत्ति मॉरिश में स्थित कंपनी तानों इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा एफपीआई और एफडीआई में हरिशंकर टिबरेवाल के माध्यम से निवेश की गई थी।
ईडी ने बताया कि ये संपत्तियां तीन अलग-अलग राज्यों और कुछ विदेश में हैं। ये संपत्तियां कई सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट के प्रमोटरों और पैनल ऑपरेटरों के साथ उनके सहयोगियों के नाम पर दर्ज हैं|














