ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

महापौर ने गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण,टीन सेट सहित अन्य कार्यों को कराए जाने के निर्देश

दुर्ग/ नगर निगम के महापौर  अलका बाघमार ने आज पुलगांव स्थित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कल्याणम महिला स्व सहायता समूह के संचालक से मुलाकात की और गौठान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डाक्टर द्वारा प्रतिदिन गायों के स्वास्थ्य की जांच और इलाज की जानकारी लेने के साथ ही गौठान में मवेशियों के लिये की गई व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने समूह के संचालक से गौठान में गायों के रहने की व्यवस्था और चारा आदि के प्रबंधन की भी जानकारी ली।

इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,महिला बाल विकास प्रभारी शशि साहू और कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी मौजूद थे।महापौर ने गौठान की स्थिति का जायजा लेते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के मौसम के कारण पानी का जमाव वाले स्थानों पर शेड निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिये ताकि जानवरों को बारिश और कीचड़ से बचाया जा सके।

पुलगांव स्थित गौठान,गौधाम संचालक देवाशीष घोष एवं गायत्री डोटे ने जानकारी में बताया कि पुलगांव स्थित राधेकृष्ण गौधाम मे वर्तमान मे 550 गौवंश है जो निराश्रित हो चुके है, जिनमे बूढ़े बीमार गाय, नंदी एवं वो गौवंश जिनकी मानव जीवन मे उपयोगिता समाप्त हो चुकी है।

गौधाम के विषय मे यह चर्चा हुई की निगम क्षेत्र मे 2200 से अधिक निराश्रित गौ वंश है जिसके लिए एक और गौधाम का निर्माण किये जाने की आवश्यकता है, साथ ही राधेकृष्ण गौ धाम मे शेड निर्माण, कूट्टी संग्रहन कक्ष निर्माण एवं बरसात हेतु उचित दिशा निर्देश दिए।

गौधाम संचालक देवाशीष घोष जी एवं गायत्री डोटे द्वारा अपील की है कि एक गाय मेरी ज़िम्मेदारी के तहत एक गाय परिवार के नाम पर गोद के सकते है।यदि आप गौसेवा की भावना रखते है एवं चाहते है की एक गाय की सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी उठाये तो आपका स्वागत है|

राधेकृष्णा गौ धाम पुलगांव दुर्ग मे वर्तमान मे 550 गौवंश है एवं यदि आप चाहे तो एक गाय की सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी उठा सकते है। माह का मात्र 600 रुपए गौवंश के लिए हम सब की भागीदारी से हम सब गौ वंशो का संधारण, सेवा एवं रक्षा कर सकते है।जनभागीदारी से गौ संवर्धन इस मुहीम से जुड़ने हेतु  9685908065,992691191 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button