ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देश

मधुबनी से पीएम मोदी का सख्त संदेश: आतंकियों को दी जाएगी कल्पना से भी बड़ी सजा, पूरी दुनिया को दिया कड़ा संदेश

मधुबनी | राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मधुबनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकियों को चेतावनी भरे लहजे में साफ संदेश दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

पीएम मोदी ने कहा,
“22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के निर्दोष नागरिकों की हत्या की। इस घटना से पूरा देश आहत और व्यथित है। मैं बिहार की पावन धरती से पूरी दुनिया को कहना चाहता हूं—आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन्होंने यह हमला किया और जो उनके पीछे हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प पर अडिग है और देश की आत्मा को कभी कोई आतंकवादी ताकत नहीं तोड़ सकती। उन्होंने स्पष्ट किया,
“भारत हर आतंकी और उनके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें धरती के छोर तक खदेड़ेंगे।”

मोदी ने यह भी कहा कि आतंक के खिलाफ इस जंग में पूरा देश एकजुट है और मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने दुनिया के तमाम नेताओं और देशों का आभार जताया जिन्होंने इस कठिन घड़ी में भारत का साथ दिया।

प्रधानमंत्री के इस सख्त और स्पष्ट संदेश ने एक बार फिर यह जता दिया है कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। मधुबनी की धरती से दिया गया यह संदेश अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी गूंज रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button