ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
रायपुर

खरोरा में नशे की हालत में युवक का कहर: महिला की हत्या, 10 से अधिक लोग गंभीर घायल

रायपुर । रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत कोरासी गांव में एक युवक ने नशे की हालत में लोहे के हथियार से एक महिला की हत्या कर दी। साथ ही कई लोगों पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की है।

आरोपी डोगेंद्र उर्फ डब्बू पटेल को ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटा उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोरासी गांव का ही रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला।

आरोपी ने रास्ते में दिखने वाले लोगों पर हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डोगेंद्र ने लोहे का घन लेकर जो भी उसे दिखा उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस तरह उसने गांव के करीब दर्जन पर लोगों पर हमला किया।

घायलों में बीरन पटेल (55 वर्षीय), शोभाराम (60 वर्षीय), वीरेंद्र पटेल (55 वर्षीय), भागुराम वर्मा (46 वर्षीय), नीलकंठ साहू (65 वर्षीय), रामूलाल (55 वर्षीय) आदि शामिल है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button