ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़बलोदा बाज़ार

झूले की बेल्ट ढीली पड़ी भारी, महिला हवा में लटकी, बड़ा हादसा टला

भाटापारा। शहर के यश एम्यूजमेंट पार्क में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाश झूले पर झूल रही एक महिला तेज रफ्तार के दौरान सीट से फिसलकर बाहर लटक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूले की गति काफी तेज थी और महिला की सुरक्षा बेल्ट या लॉक में ढील आने के कारण वह संतुलन खो बैठी।

घटना के दौरान पार्क में मौजूद लोग चीख-पुकार करने लगे, जबकि हर किसी की सांसें थम सी गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मशीन को बंद किया और करीब दो मिनट चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि झूलों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा।

सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन इस हादसे ने पार्क आने वाले लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button