ब्रेकिंग
CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म...
छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य उपस्थिति में भाजपा की विभिन्न स्तर की बैठकें संपन्न संगठन की समीक्षा के साथ साथ कार्यकर्ताओं के साथ परस्पर संवाद हमारी प्राथमिकता – विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री

दुर्ग  | भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य उपस्थिति में भाजपा की विभिन्न स्तर की बैठकें संपन्न हुई आयोजित बैठकें दुर्ग जिले के भाजपा विधायक, जिला कोर कमेटी, साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक जिसमें उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के द्वारा संवाद किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं से उन्हें अवगत कराया |

इस अवसर पर बैठकों में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव , रिकेश सेन, ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, उपस्थित रहे |

सर्वप्रथम विधायक दल की बैठक विधानसभा क्षेत्र में चल रहे छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्य की समीक्षा की गई , तत्पश्चात जिला कोर कमेटी की बैठक में संगठन कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी दिन होने कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देने और संगठन के गठन को आखिरी स्वरूप प्रदान करने के लिए चर्चा की गई |

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आप सभी के लगातार प्रयास से भारतीय जनता पार्टी के सभी जनहित कार्य योजनाएं एवं सरकार के विकास उन्मुख कार्य आम जनमानस के बीच जा रहे हैं और लगातार आप मध्यस्थ की तरह कार्य कर रहे हैं आप सभी का परस्पर सहयोग भारतीय जनता पार्टी को और आगे की ओर लेकर जाएगा |

सरकार है कोई ना कोई बीच में परेशानी आती है और इस परेशानी को दूर करने के लिए हम सब आप सभी के साथ खड़े हुए हैं मैं आप सभी से आग्रह करता हूं इसी तरह आप सभी सरकार और आम जनमानस के बीच कड़ी के रूप में कार्य करते रहे |

आयोजित कोर कमेटी बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, उपाध्यक्ष दिलीप साहू उपस्थित रहे |

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंद खुराना, मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा ,कौशल साहू, शीतला ठाकुर, राजू जंघेल, हेमंत सिन्हा, बीरबल पटेल, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, कमलेश साहू ,कमलेश चंद्राकर , धर्मेंद्र सिन्हा, दिव्या कलिहारी, विनायक ताम्रकार ,रूप सिंह सिन्हा, चंद्र प्रकाश मंडले, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, श्रद्धा साहू, प्रिया साहू ,कंचन सिंह, नवीन पवार, आसिफ अली, तेखन सिन्हा, अनिकेत यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button