ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की नई पहल: भिखारियों की पहचान कर रोकेंगे अपराध

दुर्ग | दुर्ग जिले में अचानक भिखारियों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही यहां चोरी और अन्य अपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वो भीख मांगने वालों का पूरा रिकार्ड चेक करें और उसे थाने में रखें।

एसपी ने इस संबंध में जो पत्र थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को लिखा है उसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि जिले में भिक्षावृत्ति रोक लगाने के साथ ही भिखारियों का पूरा रिकार्ड जांचना है। उन्होंने लिखा कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्ले, सेक्टर, टाउनशिप एरिया,वैशाली नगर, उल्हासनगर,अय्यप्पा नगर, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक सहित अन्य स्थानों भीख मांगने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

इसलिए जितने भी भिखारी जिले में आए हैं या पहले हैं। उन सभी का पूरा रिकार्ड, वो कहां से आए हैं, यहां क्यों भीख मांग रहे हैं। उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड है या नहीं। इसका पता करके पूरा रिकार्ड रखा जाएगा।

सिग्नल में दिखते हैं बाहर से आए भिखारी

शहर के जितने भी सिग्नल्स हैं वहां पर भीख मांगने वालों संख्या बढ़ी है। यह सभी लोग मजबूरी में काम और व्यवसाय के अभाव में भीख मांगते हैं। लेकिन इसकी आड़ में अपराध भी बढ़ रहे हैं। कई लोग इसका फायदा उठाकर घरों की रेकी से लेकर जेब काटने वा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।

आम आदमी पार्टी ने एसपी को लिखा था पत्र

आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में दुर्ग एसपी को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा कि भिक्षावृत्ति को लेकर देश में कानून तो है लेकिन उसपर अमल नहीं किया जा रहा है।

लगातार गांजा अवैध शराब, मार्केट में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसमें कहीं ना कहीं दूसरे प्रदेश से आकर यहां भीख मांगने वालों की संलिप्तता होती है। ऐसे में पुलिस को चाहिए वो बाहर आकर यहां व्यवसाय, नौकरी या भीख मांगने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड रखना चाहिए।

आप नेता मेहरबान सिंह ने कहा भीख मांगने की आड़ में बहुत सारे लोग दूसरे प्रदेशों से यहां आकर अलग-अलग अपराधों को अंजाम देते हैं। जब अपराध होता है तो पुलिस को ऐसे लोगों को खोजना बहुत मुश्किल भरा काम हो जाता है। इसलिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहे और सभी भिक्षा मांगने वालों का रिकॉर्ड रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button