ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

निगम चुनाव: 30 वार्ड आरक्षित, ओबीसी को 20, एससी को 7 और एसटी को 3 वार्ड मिलेंगे

दुर्ग । दुर्ग निगम सहित नगरीय निकाय चुनावों में एस. सी. एस. टी.और ओबीसी के लिए वार्डो का आरक्षण जनसंख्या के आधार पर लाटरी सिस्टम से होगा।

पिछले चुनाव में 41 फीसदी वार्ड आरक्षित थे इस बार पचास प्रतिशत आरक्षित होंगे। इसमें 13 प्रतिशत वार्ड एस.सी 7 प्रतिशत वार्ड एसटी और तीस प्रतिशत वार्ड ओ.बीसी के लिए रिजर्व किये जाएंगे। इसके लिए 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया गया है।

निगम व नगरीय निकाय के लिये वार्डो का आरक्षण 19 दिसंबर गुरूवार को अपरांह 4 बजे जिला कार्यालय में किया जाना है। इसमें दुर्ग निगम सहित नगर पालिका परिषद कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर नगर पंचायत उतई धमधा शामिल है। नगर निगम के चुनाव के आरक्षण के लिए पिछली बार की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। पिछले चुनाव में एससी वर्ग के लिए 11 एसटी के लिए 5 और ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत वार्ड रिजर्व किये गये थे। लेकिन इस बार की गयी वृद्धि के बाद दुर्ग के साठ वार्डो में से एससी वर्ग के लिए 7 एसटी वर्ग के लिए 3 और ओबीसी वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित होगी।

जाने पिछले चुनाव में क्या थी स्थिति

पिछले नगर निगम के चुनाव में वार्डो के आरक्षण की स्थिति इस प्रकार थी वार्ड-1 ओबीसी, वार्ड-2 ओबीसी महिला, वार्ड-3 अनारक्षित, वार्ड-4 ओबीसी महिला वार्ड-5 अनारक्षित महिला,वार्ड-6 अनारक्षित, वार्ड-7,8,9,10 सभी अनारक्षित वार्ड 11 ओबीसी, वार्ड 12 एससी वार्ड 13 अनारक्षित , वार्ड 14 एसटी वार्ड 15 एसटी महिला वार्ड 16 और 17 ओबीसी 18 ओबीसी महिला वार्ड 19 एस सी वार्ड, वार्ड 20 ओबीसी, 21 अनारक्षित वार्ड 22 एससी वार्ड 23 अनारक्षित महिला वार्ड 24 व 25 अनारक्षित, वार्ड 26 अनारक्षित महिला वार्ड 27 ओबीसी वार्ड 28 अनारक्षित वार्ड 29 ओबीसी महिला, वार्ड 30,31,32 अनारक्षित,

वार्ड 33 अनारक्षित महिला वार्ड, वार्ड 34 अनारक्षित वार्ड 35 अनारक्षित महिला वार्ड 36 अनारक्षित, वार्ड 37 एससी महिला वार्ड 38,39 व 40 अनारक्षित महिला 41 ओबीसी वार्ड 42 ओबीसी महिला, वार्ड

43 अनारक्षित वार्ड 44 एससी वार्ड 45 व 46 अनारक्षित महिला वार्ड 47 एससी महिला वार्ड 48 एसटी वार्ड 49 व 50 अनारक्षित वार्ड 51 व 52 ओबीसी वार्ड 53 अनारक्षित वार्ड 54 एससी वार्ड 55 व 56 अनारक्षित महिला वार्ड 57 ओबीसी वार्ड 58,59 व 60 अनारक्षित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button